हुशियारपुर में ‘डिजिटल टोना-टोटका:पार्सल में भेजी गईं फोटो और काले जादू की बातें, परिवार दहशत में

हुशियारपुर: पंजाब के हुशियारपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार को ऐसा संदिग्ध पार्सल मिला, जिसने पूरे घर में डर और चिंता का माहौल बना दिया। परिवार के अनुसार, डाकिया एक पार्सल देकर गया। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई सरकारी नोटिस या समन आया है, लेकिन जब पार्सल खोला गया तो अंदर का सामान देखकर सभी लोग हैरान रह गए। पार्सल में फोटो और ‘काला जादू’ लिखे कागज परिवार ने बताया कि पार्सल के अंदर कुछ तस्वीरें थीं और कागजों पर “काला जादू”, “मंत्र-तंत्र” जैसे शब्द लिखे हुए थे। यह देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत किसी जानकार व्यक्ति के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि एक पंडित को यह सामग्री दिखाई गई, जिसने दावा किया कि किसी ने परिवार पर टोना-टोटका करने की कोशिश की है और उन्हें वश में करने का प्रयास किया गया है। समाज में अब भी अंधविश्वास कायम इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि आज के डिजिटल और आधुनिक दौर में भी कुछ लोग टोना-टोटका जैसी पुरानी सोच में फंसे हुए हैं, जो समाज को पीछे धकेल रही है। लोगों से अपील- अफवाहों और अंधविश्वास से बचें समाजसेवी संगठनों और जागरूक लोगों ने अपील की है कि लोग ऐसे वहम और भ्रम से दूर रहें। मेहनत और सकारात्मक सोच ही जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता है। टोना-टोटका जैसी बातों में उलझकर समाज को नुकसान पहुंचता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *