हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए किया जागरूक

कवर्धा| राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला जेल कवर्धा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ डीके तुर्रे ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैदियों में हेपेटाइटिस संक्रमण की रोकथाम और जागरूकता बढ़ाना था। जांच में पॉजिटिव पाए गए कैदियों के सैंपल वायरल लोड जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे उपचार किया जाएगा। वहीं निगेटिव पाए गए कैदियों को हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण किया गया। डॉ. तुर्रे ने बताया कि हेपेटाइटिस दूषित रक्त, असुरक्षित इंजेक्शन, संक्रमित सुई और असुरक्षित यौन संबंधों से फैलने वाला संक्रमण है। शुरुआती लक्षणों में बुखार, थकान, भूख कम लगना और गहरे रंग का पेशाब शामिल है। शिविर के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका पटेल ने कैदियों को स्वच्छता, सुरक्षित आदतें अपनाने तथा व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं साझा न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य दल द्वारा कैदियों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में हेपेटाइटिस की जांच और टीकाकरण निशुल्क उपलब्ध है। अंत में अधिकारियों ने बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए सहयोग की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *