हेमचंद विवि की तीन महिला लिफ्टर आल इंडिया के लिए चयनित

स्पोर्ट्स रिपोर्टर| भिलाई हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की भारोत्तोलन महिला टीम के तीन सदस्यों का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालीन स्पर्धा के लिए हुआ है। इसकी उत्तर पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पंजाब में हुई थी। यहीं पर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता 26 से 30 जनवरी तक होगी। संचालक खेल डॉ. दिनेश नामदेव ने बताया कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में विवि की 7 महिला खिलाड़ी शामिल हुए थे। इसमें मौसमी निर्मलकर, मानसी यादव व रिमझिम मैंगी ने टॉप रैंक हासिल किया। इसलिए तीनों का चयन अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. संजय तिवारी और कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगे की स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। टीम के मैनेजर दुर्गा जंघेल, कोच मधु यादव और खेल सहायक टेकराम हैंं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *