हेरिटेज स्ट्रीट में शुल्क मांगने पर 3 युवकों ने की शौचालय में तोड़फोड़

हेरिटेज स्ट्रीट में एक सार्वजनिक शौचालय में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 27 जनवरी रात की बताई जा रही है। वीडियो में युवक शौचालय में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवकों ने वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला और कैप्शन में लिखा, उन्होंने वहीं किया जो उन्हें सही लगा, साथ ही वीडियो को पंथ के वारिस लिखकर सांझा किया गया। वीडियो के सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शौचालय में कार्यरत कर्मचारी अनुज कुमार यादव ने युवकों की ओर से लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। अनुज यादव के मुताबिक, घटना वाले दिन 3 युवक शौचालय में आए थे और बिना शुल्क दिए शौचालय का इस्तेमाल करना चाहते थे। कर्मचारी का आरोप है कि जब उनसे शुल्क देने की बात कही तो बहस करने लगे। जब वीडियो को लेकर गलियारा पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई बलबीर सिंह से बात की गई तो कहा कि मामला उनके ध्यान नहीं है मगर जांच करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *