भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर के अलग-अलग इलाकों में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने मिलरगंज से मोहम्मद शाहिद को 5 ग्राम हेरोइन के साथ धर दबोचा। वहीं डिवीजन नंबर-5 थाना पुलिस ने नवी कचहरी के पास छापामारी कर राहुल और विशाल को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी थाने की दूसरी कार्रवाई में मोहित, अजय और कंवलजीत को रेलवे के क्वार्टर्स से नशा करते हुए पकड़ा गया। उधर, कूमकलां थाना पुलिस ने सेंट्रल कॉलोनी से गुरसेवक को नशे की हालत में काबू किया है। सभी मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


