हेलिकॉप्टर से देखिए भव्य महाकुंभ:7-8 मिनट तक लुफ्त उठा सकते हैं, किराया 1296 रुपए; जानें बुकिंग कैसे होगी

प्रयागराज के महाकुंभ की भव्यता को आसमान की ऊंचाईयों से देख सकते हैं। पहली बार यहां इस तरह की सुविधा श्रद्धालुओं को मिलने जा रही है। महाकुंभ में हेलिकाप्टर जॉयराइड करने वालों को 1296 रुपए प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। पहले यह किराया 3000 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित था। यह जॉयराइड 7 से 8 मिनट तक की होगी। 13 जनवरी यानी आज डिजिटली इसका शुभारंभ किया जा रहा है। पर्यटक और श्रद्धालु 7 से 8 मिनट में आसमान की ऊंचाई से महाकुंभ क्षेत्र का विहंगम दृश्य देख सकेंगे। जानिए, कैसे करेंगे ऑनलाइन बुकिंग
हेलिकाप्टर जॉयराइड के लिए ऑनलाइन बुकिंग www.upstdc.co.in के माध्यम से की जा सकती है। यह सुविधा भारत सरकार के उपक्रम पवन हंस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। मौसम साफ रहने पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए हेलिकाप्टर लगातार पर्यटकों को आसमान से प्रयागराज का दर्शन कराएगा। इसके अलावा योगी सरकार द्वारा पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से वाटर स्पोर्टस एवं एडवेंचर स्पोर्टस में रुचि रखने वाले पर्यटकों को रोमांचकारी अनुभव देने के लिए तैयारी की गई है। इसके लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में चिह्नित जगहों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 24 से 26 जनवरी तक ड्रोन शो होगा। इसके अलावा वाटर लेजर शो समेत अन्य गतिविधियां भी होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *