हेल्थकेयर इनफॉरमेशन एंड एआई में एमएससी व डिप्लोमा में दाखिले 8 तक

भास्कर न्यूज | जालंधर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से हेल्थकेयर इनफॉरमेशन एंड एआई में एमएससी और डिप्लोमा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आठ जुलाई तक कर सकेंगे। दाखिले से जुड़ा प्रॉस्पेक्टस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर है। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 5900 रुपए है। एससी वर्ग के लिए यह शुल्क 2950 रुपए है। दोनों कोर्सेज में दाखिले के लिए 15-15 सीटें हैं। एमएससी (हेल्थकेयर इन्फॉर्मेटिक्स और एआई) में दाखिले के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कोर्स की अवधि दो वर्ष है और कोर्स फीस प्रति वर्ष 40,000 रुपए है। वहीं एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवार के पास यह कोर्स एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी (नर्सिंग), बीफार्मा या किसी भी अलाइड हेल्थकेयर कोर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी की ओर से बीपीटी, बीएमएलटी और बीएससी मेडिकल (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री) कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन कोर्सेज में दाखिले के लिए 26 जून 2025 तक किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों के लिए पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू होगी।इस दिन प्रोविजनल मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 4 जुलाई शाम 5 बजे तक है। आपत्तियों के निपटारे के बाद 7 जुलाई को अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *