‘हेल्दी लाइफस्टाइल रखने से दूर रहेगा कैंसर’:एक्सपर्ट बोले- नशील पदार्थों से दूरी जरूरी, विश्व कैंसर दिवस पर हुई वर्कशॉप

विश्व कैंसर दिवस को लेकर बुधवार को पाली शहर सहित जिलेभर में आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही स्क्रीनिंग कैंप एवं विशेषज्ञों की संगोष्ठी आयोजित कर कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली को दिखायी गई हरी झंडी
सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बांगड़ हॉस्पिटल से निकाली गई। जागरूकता रैली को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बांगड़ हॉस्पिटल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. आर.के. बिश्नोई, कैंसर सेल प्रभारी डॉ. विकास जैन, डॉ लक्ष्मण सोनी, डॉ गौरव कटारिया सहित अनेक चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।रैली में स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। स्क्रीनिंग कैंप में हुई जांच
विश्व कैंसर दिवस पर बांगड़ हॉस्पिटल के एनसीडी सेल में ओपीडी समय के दौरान स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया। इसमें डॉ. विकास जैन द्वारा कैंसर मरीजों की स्क्रीनिंग कर आवश्यक उपचार व परामर्श दिया गया। कैंप में नर्सिंग ऑफिसर सुमन वैष्णव एवं इंद्रा बावल का सहयोग रहा। रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान
बांगड़ हॉस्पिटल के पैथोलॉजी विभाग की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मांगीलाल सीरवी ने रक्तदान के महत्व एवं इसके सामाजिक लाभों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने संगोष्ठी में दी महत्वपूर्ण जानकारी
बांगड़ हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में भारतीय जैन संघटना पाली चैप्टर की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप सिंह, बांगड़ हॉस्पिटल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. आर.के. बिश्नोई एवं एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल के. सैनी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. गौरव कटारिया, डॉ. शारदा तोषनीवाल, डॉ. नुरैन मिर्जा, डॉ. लक्ष्मण सोनी, डॉ. रविंद्रपाल सिंह एवं डॉ. रामनिवास कुमावत ने कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर इसका सफल उपचार संभव है। स्वस्थ जीवनशैली से कैंसर पर नियंत्रण संभव सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने कहा कि कैंसर से घबराने की आवश्यकता नहीं है। समय पर जांच, सही उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से तंबाकू व नशीले पदार्थों से दूरी बनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। इस दौरान दीपमाला सिंघवी, प्रियंका चौपड़ा, अल्का जैन, सनी जैन, राजू भाई मेड़तिया, मूलचंद संकलेचा, नेमीचंद अखावत, रिंकू लसोड़, सपना छाजेड़, मीरा लसोड़, मुमुक्षु कोठारी, जितेन्द्र नाहटा, प्रमोद भंसाली, खुशबू भंसाली, सुषमा बोहरा, बसंत सोनी मंडिया सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *