हैंडबॉल: कवर्धा के 4 खिलाड़ियों का चयन

भास्कर न्यूज | कवर्धा गुजरात के सोमनाथ में 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ की टीम में कवर्धा अचीवर्स हैंडबॉल अकादमी के 4 प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बालक वर्ग में शामिल इन खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें इस राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। छत्तीसगढ़ टीम के साथ कवर्धा के खिलाड़ी संदीप यादव, शेख इमाम, रवियांशु साहू और श्रीराज निर्मलकर का चयन हुआ है। ये चारों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। इनके लिए यह सिर्फ खेल का मौका नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल और मेहनत का परखने का एक सुनहरा अवसर है। उनकी इस उपलब्धि पर सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गोविलकर, सहायक संचालक एमके गुप्ता, यूआर चंद्राकर, जीडी पात्रा, वरिष्ठ पीटीआई दिनेश साहू, पीटीआई अजय साहू, हैंडबॉल कोच मोहम्मद गनी खान ने हर्ष जताया है। अकादमी के प्रशिक्षकों के अनुसार ये खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से लगातार कठिन प्रशिक्षण कर रहे हैं। हर रोज सुबह और शाम के समय नियमित अभ्यास करते हैं। तकनीकी कौशल और टीम वर्क पर ध्यान देने की वजह से ही ये चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की टीम में जगह बनाने में सफल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *