हैंडबॉल में जशपुर को हराकर सरस्वती कॉलेज बना विजेता

श्री साईं बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेक्टर स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (महिला वर्ग) आयोजित हुई, जिसमें सरस्वती महाविद्यालय की टीम विजेता और शासकीय विजयभूषण सिंहदेव कॉलेज जशपुर टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। मैदानी गोल में दोनों टीमों 6-6 गोल किए। मैच ड्रॉ होने की स्थिति टाइब्रेकर से मैच का परिणाम निकाला गया। मुख्य अतिथि एसएस अग्रवाल ने कहा कि खेल हमें एक-दूसरे से जोड़ता है। खेलों से हम शरीर के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूती देते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप श्रेष्ठ प्रदर्शन कीजिए और आगे बढ़िए। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि खेल आपको फिटनेस, फ्रेंड और फ्रीडम देता है। पहले चरण में पहला मैच शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर बनाम कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर के बीच हुआ, जिसमें गर्ल्स कॉलेज की टीम विजेता रही। दूसरा मैच श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय अंबिकापुर ​​​​​​​ बनाम रेवतीरमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के बीच हुआ। इसमें साईं कॉलेज की टीम विजेता रही। तीसरा मैच शासकीय विजयभूषण सिंहदेव कॉलेज जशपुर बनाम शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर के बीच खेला गया, जिसमें जशपुर की टीम विजेता रही। चौथे मैच श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय बनाम सरस्वती महाविद्यालय अंबिकापुर के बीच हुआ, जिसमें सरस्वती कॉलेज की टीम विजेता रही। हैंडबॉल प्रतियोगिता के रेफरी के रूप में विशाल, सुशील, आकाश और नीलिमा ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *