हैदराबाद में ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:बम धमाके की प्लानिंग कर रहे थे, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

हैदराबाद में आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर बम धमाके की साजिश रचने का आरोप है। रविवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने दोनों को पकड़ा और बम ब्लास्ट होने से बचा लिया। संदिग्ध आतंकियों की पहचान सिराज उर रहमान (29) और सैयद समीर (28) के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि इन दोनों को सऊदी अरब में एक्टिव ISIS मॉड्यूल से निर्देश मिल रहे थे, जो हैदराबाद में हमला करवाना चाहता था। पुलिस को इनके पास से अमोनिया, सल्फर और एल्युमिनियम पाउडर जैसे विस्फोटक सामान मिले हैं। सिराज ने विस्फोटक सामग्री विजयनगरम से जुटाई थी। फिलहाल संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही कोर्ट में इनकइी पेशी होगी। सिराज को विजयनगरम और समीर को हैदराबाद से पकड़ा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले सिराज को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सिराज ने समीर का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हैदराबाद से पकड़ा। अधिकारियों ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। बेंगलुरु रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में सामने आया था ISIS कनेक्शन कर्नाटक के बेंगलुरु में फेमस रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 10 लोग घायल हुए थे। जांच के दौरान बम ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन ISIS की साजिश का खुलासा हुआ था। इसके बाद से NIA की टीम ने बेंगलुरु समेत कई जगहों पर छापेमारी की। चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया। 2 दिन पहले मुंबई से पकड़े गए थे दो ISIS आतंकी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 17 मई को आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो आतंकियों को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ NIA कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। जांच एजेंसी ने इनकी जानकारी देने पर ₹3 लाख का इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज शेख और तल्हा खान के रूप में हुई। NIA के अनुसार, दोनों आतंकी संगठन ISIS के स्लीपर सेल से जुड़े हुए हैं। 2023 के एक मामले में मुंबई में IED (बम) बनाने और उसका परीक्षण करने के केस में फरार थे। आरोपी पिछले दो साल से इंडोनेशिया के जकार्ता में छिपे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मुंबई की विशेष NIA अदालत में पेश किया गया।अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरफ्तारी से मुंबई में बड़ा आतंकी हमला टल गया है। PAK के लिए जासूसी के आरोप में फेमस यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार भारत-पाक के बीच बनी तनाव की स्थिति के बीच सिक्योरिटी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस बीच पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने 17 नई को ज्योति को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर ले लिया। पिछले एक हफ्ते में ज्योति के अलावा हरियाणा से 3 और पंजाब से 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट किए। हिसार पुलिस के मुताबिक, 15 मई को DSP जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने ज्योति को उसके घर से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ हिसार सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। केंद्रीय एजेंसियां ज्योति से पूछताछ कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… ——————————- ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर का नया VIDEO, पाकिस्तानी ड्रोन को गिराते दिखाया; जवान बोला- पाक सेना ने पोस्ट पर सफेद झंडा लहरा दिया था ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें सेना ने दिखाया कि पाकिस्तान की तरफ से दागे गए ड्रोन को कैसे मार गिराया। वेस्टर्न कमांड ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, हमने जमीन से आसमान की रक्षा की। उधर पंजाब के अमृतसर में सेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों का मलबा दिखाया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *