हैदराबाद से आए डॉक्टर से ऑटो चालक ने लूट की:पहले पूरे शहर में घुमाया, फोन व लैपटॉप छीना, चाकू से वार कर किया घायल

हैदराबाद से पीजीआई में एक सेमिनार में शामिल होने आए एक डॉक्टर से ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने डॉक्टर का मोबाइल फोन और लैपटॉप लूट लिया और मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने डॉक्टर को चलते ऑटो से फेंक दिया। किसी तरह डॉक्टर ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसे सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर को प्राथमिक उपचार दिया गया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी शिकायत नहीं आई है। पीजीआई ले जाने की बजाय शहर में घुमाते रहे हैदराबाद निवासी डॉ. अनिल मंगलवार रात को चंडीगढ़ पहुंचे थे। वह रेल से आए थे। रात सवा आठ बजे वह स्टेशन से बाहर निकले और पीजीआई जाने के लिए ऑटो लिया। जब वह ऑटो में बैठे, उस समय चालक के अलावा दो अन्य लोग भी मौजूद थे। इस दौरान पहले ऑटो चालक और उसके साथी उन्हें पीजीआई ले जाने की बजाय शहर में घुमाते रहे। बाद में वे पीजीआई की जगह इंडस्ट्रियल एरिया के इलाके में पहुंच गए, जहां लाइटें आदि भी बंद थीं। खाते से पैसे निकलवाएं, पुलिस जांच में जुटी पुलिस इसके बाद ऑटो रोककर डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोपियों के पास तेजधार हथियार भी थे। उन्होंने डॉक्टर के हाथ, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान आरोपियों ने डॉक्टर को धमकाकर उसका गूगल-पे पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद उसके अकाउंट से कुछ पैसे ट्रांसफर कर लिए गए।आरोपियों ने डॉक्टर का मोबाइल फोन और लैपटॉप छीन लिया और उसे चलते ऑटो से फेंककर फरार हो गए। इसके बाद किसी तरह डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *