हैबोवाल में स्कूल ट्रस्टी को मिली फिरौती की धमकी, एक माह जांच के बाद केस दर्ज

पुलिस रंगदारी के मामलों को कितनी गंभीरता से लेती है इसका प्रमाण हैबोवाल इलाके में अमृत इंडो कनेडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ट्रस्टी को मिली धमकी के मामले में साफ हुआ है। यहां हैबोवाल पुलिस ने धमकी भरे कई कॉल आने के एक महीने बाद जांच पूरी कर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लादियां खुर्द स्थित अमृत इंडो कनेडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ट्रस्टी नवजोत सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को उनके पिता हरमिंदर सिंह के मोबाइल फोन पर +1 (317) 365-8671 नंबर से कॉल आई। खुद को गैंगस्टर “डॉनी बल” बताने पर परिवार ने डर के चलते कॉल काट दी। लेकिन आरोपी ने दोबारा कॉल कर मैसेज भेजे और गालियां देते हुए फिरौती मांगी। बाद भी उसने कई बार कॉल कर परिवार पर पैसे देने का दबाव बनाया। यहां वर्णनीय है कि घबराए परिवार ने उसी समय पुलिस कमिश्नर दफ्तर में इसकी शिकायत दी। लेकिन करीब एक महीने के बाद थाना हैबोवाल में केस दर्ज हुआ। आईओ सुदर्शन सिंह ने बताया कि सी,पी दफ्तर से शिकायत मार्क होने के बाद बयान दर्ज कर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से कॉल और मैसेज से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। कौन है डॉनी बल…बता दें कि डॉनी बल पंजाब और विदेशों में सक्रिय बंबीहा–राणा कंडोवालिया गैंग से जुड़ा गैंगस्टर है। पुलिस रिकॉर्ड अनुसार, फरवरी 2025 में अमृतसर पुलिस ने उसे एक डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में नामजद किया था। राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश में भी डॉनी बल का नाम आ चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *