हैरिटेज स्ट्रीट पर चैंबर ब्लॉक, फैली गंदगी

हैरिटेज स्ट्रीट पर चैंबर समय पर साफ न होने के कारण ब्लॉक हो रहे हैं। इसकी वजह से चैंबरों से गंदगी बाहर आने लगी है और थोड़ी सी बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है। यह स्थिति दुकानदारों के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। श्री दरबार साहिब दर्शन के लिए आने वाली संगत को जलभराव और बदबू से गुजरना पड़ता है। नगर निगम की अनदेखी से हैरिटेज क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता पर असर पड़ रहा है। दुकानदारों ने सफाई और चैंबरों की उचित देखभाल की मांग की है। ताकि ऐतिहासिक इलाका साफ और सुरक्षित बना रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *