शहर में लगातार हैरियर कार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 25 दिनों में दूसरी कार चोरी हुई है। इस बार बदमाशों ने पॉश कॉलोनी सी-स्कीम से कार चोरी की है। पृथ्वी सिंह शेखावत ने केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह एक निजी कंपनी में चालक है। बुधवार रात 8:10 बजे घर के बाहर गाड़ी खड़ा की थी। गुरुवार सुबह गाड़ी नहीं मिली। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने तो पता चला कि रात 11 बजे दो बदमाश गाड़ी ले गए। बता दें कि महादेव नगर जगतपुरा के महेन्द्र सिंह पंवार ने रामनगरिया थाने में 22 दिसंबर की रात घर के बाहर से कार चोरी की दी थी।


