जालंधर| सुरजीत हॉकी सोसायटी की नई वेबसाइट www. surjithockey academy.in को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। वेबसाइट डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लॉन्च की । सोसायटी के सीईओ इकबाल संधू ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म माता-पिता, उभरते खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों को अकादमी के कार्यक्रमों, विजन और इसकी समृद्ध विरासत से जोड़ने के लिए तैयार की गई है। यह टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2025 तक सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बर्ल्टन पार्क में आयोजित किया जा रहा है। सोसायटी पदाधिकारी लखविंदर पाल सिंह खैरा, सुरिंदर सिंह भापा सेक्रेटरी जनरल, रणबीर सिंह टूट सेक्रेटरी, राम प्रताप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरविंदर सिंह गुल्लू, रमनीक सिंह रंधावा ने आभार व्यक्त किया।


