हॉकी: कवर्धा में विभिन्न जिलों से पहुंचीं पुरुष व महिला टीमों के बीच हो रहे मैच

कवर्धा| जिला हॉकी संघ कबीरधाम के तत्वावधान में 7-ए-साइड राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 25 से 28 दिसंबर तक स्वामी करपात्री जी स्टेडियम (हॉकी मैदान), कवर्धा में किया जा रहा है। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई पुरुष एवं महिला हॉकी टीमें भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य सुषमा चंद्रवंशी ने की। जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिले में हॉकी खिलाड़ियों की निरंतर सक्रियता के कारण ही जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *