हॉकी लीग के रंग में रंगा मोरहाबादी, एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम से बापू वाटिका तक भव्य विद्युत सज्जा

मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) मैच को लेकर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल है। यह आयोजन 16 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग की ओर से एसएसपी आवास से लेकर मोरहाबादी हॉकी स्टेडियम तक भव्य और आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है, जिसने पूरे क्षेत्र की सुंदरता को और निखार दिया है। इस वर्ष पहली बार मोरहाबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी बापू वाटिका में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाती बापू वाटिका लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। बड़ी संख्या में लोग यहां रुककर सजावट का आनंद ले रहे हैं और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस विद्युत सज्जा कार्य में ऊर्जा विभाग के अधीक्षण अभियंता सोमर उरांव, कार्यपालक अभियंता अजयकांत कुमार, ईई सुरेश तिर्की, सहायक अभियंता अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही। अधीक्षण अभियंता सोमर उरांव ने बताया कि बापू वाटिका की सजावट से लोगों की आवाजाही बढ़ी है और जिला प्रशासन व हॉकी आयोजन समिति भी इस पहल की सराहना कर रही है। एचआईएल मैच के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा विभाग ने कई अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है। इसमें ईई सुरेश तिर्की, सहायक अभियंता अभिषेक कुमार, अमित कुमार, फनिंद्र कुमार सिंह, कौशल किशोर, इरशाद आलम, सत्यप्रकाश सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *