हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ पर यौन शोषण का केस दर्ज:वायलिन प्लेयर ने एक्टर और उनकी कंपनी के खिलाफ शिकायत की

हॉलीवुड एक्टर और रैपर विल स्मिथ पर उनके 2025 टूर से जुड़े वायलिन प्लेयर ब्रायन किंग जोसेफ ने केस दर्ज कराया है। मामले में वायलिन प्लेयर का आरोप है कि यौन हमले की शिकायत करने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। ब्रायन ने 31 दिसंबर को लॉस एंजिलिस की एक अदालत में विल स्मिथ और उनकी कंपनी ट्रेबॉल स्टूडियोज मैनेजमेंट के खिलाफ सिविल केस फाइल किया। जोसेफ का कहना है कि मार्च 2025 में लास वेगास में हुई एक घटना के बाद उन्हें गलत तरीके से नौकरी से हटा दिया गया। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जोसेफ “बेस्ड ऑन अ ट्रू स्टोरी 2025” टूर के दौरान एक होटल में रुके थे। यह होटल कंपनी की ओर से बुक किया गया था। जोसेफ ने बताया कि जब वह अपने कमरे में लौटे तो वहां किसी के आने के निशान मिले। कमरे में एक यौन मैसेज लिखा हुआ था। वहां वाइप्स, बीयर की बोतल, एचआईवी की दवा, जिस पर किसी और का नाम लिखा था, और किसी दूसरे व्यक्ति के अस्पताल से डिस्चार्ज के कागज भी पड़े थे। जोसेफ ने बताया कि कमरे में एक नोट भी मिला। नोट में लिखा था, “ब्रायन, मैं 5:30 बजे से पहले वापस आऊंगा, सिर्फ हम दोनों,” और नीचे दिल बना था। नोट पर “स्टोन एफ” लिखा था। उनका कहना है कि यह सब देखकर वह असहज हो गए। सिक्योरिटी, मैनेजमेंट को जानकारी दी थी: जोसेफ जोसेफ ने कहा कि इसके बाद उन्होंने होटल की सिक्योरिटी और टूर मैनेजमेंट को इस घटना की पूरी जानकारी दी। साथ ही नॉन इमरजेंसी पुलिस नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई। जोसेफ का आरोप है कि मैनेजमेंट ने उनकी बात नहीं मानी और उल्टा उन पर झूठ बोलने का आरोप लगा दिया। जोसेफ के मुताबिक, कुछ दिनों बाद उन्हें बताया गया कि टूर अब “दूसरी दिशा में आगे बढ़ रहा है” और उनकी सेवाएं खत्म की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी जगह एक दूसरे वायलिन प्लेयर को रख लिया गया। उनका कहना है कि उन्हें किसी सही वजह से नहीं निकाला गया। मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि नवंबर 2024 से ही एक्टर का व्यवहार संदिग्ध था। जोसेफ के मुताबिक, दोनों के बीच अकेले में समय बिताने की घटनाएं बढ़ने लगी थीं। एक बार एक्टर स्मिथ ने उनसे कहा था, “तुम और मेरे बीच एक खास कनेक्शन है, जो किसी और के साथ नहीं है।” इस बयान को उन्होंने आसान शब्दों में अदालत में रखा। जोसेफ ने दावा किया है कि इस पूरी घटना के बाद उन्हें मानसिक परेशानी हुई और आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। उन्होंने बदले की भावना से की गई कार्रवाई, गलत तरीके से नौकरी से निकालने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग की है कि मुआवजे की रकम जूरी तय करे। फिलहाल विल स्मिथ की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *