छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्राइवेट स्कूल की 9वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। 23 नवंबर की शाम हॉस्टल के स्टडी रूम में छात्रा की लाश फंदे से लटकती मिली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें नाबालिग ने स्कूल के प्राचार्य कुलदीप टोपनो पर बैड टच, यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला बगीचा थाना क्षेत्र के गोवासी गांव के सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल का है। नाबालिग ने साड़ी का फंदा बनाया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कूल परिसर में हॉस्टल का संचालन अवैध था। पहले देखिए ये तस्वीरें- स्कूल परिसर में ही संचालित था हॉस्टल छात्रा सीतापुर (जिला सरगुजा) की रहने वाली थी। उसने स्कूल परिसर स्थित हॉस्टल के स्टडी रूम में साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से स्कूल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन सकते में आ गया। सुसाइड नोट में प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया। इस नोट में स्कूल के प्राचार्य कुलदीप टोपनो पर छेड़छाड़ और सेक्सुअल हैरेसमेंट संबंधी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, एसडीएम, बीईओ, तहसीलदार, मंडल संयोजक, एसडीओपी और बगीचा थाना पुलिस की टीम स्कूल परिसर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। छात्रावास का संचालन अवैध था जानकारी के अनुसार स्कूल का संचालन ग्रामीण शिक्षा समिति द्वारा किया जा रहा था। इस समिति के अध्यक्ष इलियास कुजूर हैं, जबकि स्कूल के प्राचार्य कुलदीप टोपनो थे। सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल का पंजीकरण 1 जुलाई 1986 को हुआ था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि स्कूल परिसर में छात्रावास का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था। हालांकि, बच्चों को माता-पिता की सहमति से रखा गया था, लेकिन छात्रावास चलाने के लिए आवश्यक सरकारी अनुमति नहीं ली गई थी। जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा सच बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया ने बताया, नौवीं कक्षा की छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है। पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। स्कूल के सभी दस्तावेज जब्त सहायक आयुक्त संजय सिंह ने कहा सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल में 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हैं। कुल 124 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से 22 छात्र और 11 छात्राएं स्कूल परिसर में अवैध रूप से संचालित हॉस्टल में रह रही थीं। स्कूल के सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मोबाइल चलाने से मना करने पर छात्रा ने किया सुसाइड: बिलासपुर में देर-रात फोन पर बात कर रही थी, बहन ने टोका तो नदी में कूदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार की रात करीब 1.30 बजे 9वीं की छात्रा ने अरपा नदी से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा देर रात तक मोबाइल देख रही थी। जिसे परिजनों ने मना किया, तो गुस्से में दौड़कर नदी के पास पहुंची और छलांग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर…


