महासमुंद| महासमुंद में आदित्य हॉस्पिटल के पार्किंग से एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। महासमुंद पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि रमनटोला निवासी वेदकुमार चंद्राकर ने शिकायत में बताया कि 9 मार्च को वह अपनी पत्नी अनुराधा चंद्राकर का इलाज के लिये अपनी बाइक हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 06 जीए 1690 से आदित्य हॉस्पिटल महासमुंद गया था। जहां बाइक को हॉस्पिटल पार्किग स्थल पर खड़ा किया था। इलाज कराने के बाद दोपहर लगभग 12 बजे बाहर निकलकर देखा तो बाइक पार्किंग स्थल में नहीं था। अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जा चुका था। मामले में शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


