हॉस्पिटल से 50 मीटर दूर कुत्ता भ्रूण को चबाता रहा:मौके पर पहुंची पुलिस को नहीं मिले अवशेष; दौसा के लालसोट की घटना

दौसा के लालसोट दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई। यहां मंगलवार को महिला अस्पताल से 50 मीटर दूर एक कुत्ता भ्रूण को चबा रहा था। दवा की दुकान के पास आवारा कुत्ता शव को दबोचे बैठा था। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया। लालसोट पीएमओ डॉ.राजकुमार सेहरा ने बताया- मंगलवार शाम 4:15 पर वॉट्सऐप पर वीडियो मिला। वीडियो मिलने पर जिला अस्पताल की मदर एंड चाइल्ड विंग पहुंचे। अस्पताल में भर्ती नव प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को रजिस्टर से मिलान कर भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन में सभी नवजात शिशु सुरक्षित मिले। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने सूचना दी कि एक महिला अचेत हालत में अस्पताल परिसर की गैलरी में मिली थी। जिसे इमरजेंसी लेबर रूम में ले जाकर इलाज शुरू किया। नर्सिंग स्टाफ ने डॉ.रविंद्र सिंह चौहान को इलाज के लिए बुलाया। जहां परीक्षण के बाद पता चला कि महिला की कुछ देर पहले 4 महीने के अविकसित भ्रूण की डिलीवरी हुई थी। महिला का मातृ शिशु कल्याण केन्द्र (MCH) इलाज किया जा रहा है। तहसीलदार अमितेश मीणा ने बताया- मुझे सोशल मीडिया के जरिए वीडियो मिला था। इस पर अस्पताल आकर पीएमओ के साथ मिलकर जांच पड़ताल के साथ स्टाफ से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया मामले में सामने आया है कि एक महिला की अनवांटेड प्रेग्नेंसी थी। उसने कोई दवाई ली थी। इसके बाद अस्पताल के पीछे के गेट पर शव को डिस्पोज कर दिया। अंदेशा है कि वहां से कुत्ता शव को मुंह में दबाकर ले आया। रजिस्टर को भी चेक किया गया है, कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। महिला अस्पताल में किसी से मिलने के बहाने आई थी। गैलरी में वह बीमार हालत में दिखी तो स्टाफ ने उसे भर्ती कर लिया था। मामले को लेकर पीएमओ भी जांच कर रहे हैं। विनोद मेडिकल के प्रोपराइटर दिनेश शर्मा ने बताया- कुत्ता हॉस्पिटल की ओर से नवजात भ्रूण को मुंह में दबाकर लाया था। यहां मेडिकल शॉप और रेडीमेड की दुकान के सामने वह उसे चबाने लगा। देखते ही देखते कुत्ता नवजात भ्रूण को खा गया। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस को नहीं मिले शव के अवशेष लालसोट थाना अधिकारी श्रीकिशन मीणा ने बताया- सूचना मिली थी कि अस्पताल के पीछे मेडिकल की दुकानों के पास एक नवजात के शव को कुत्ता चबा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर तब तक नवजात का अवशेष मौके पर नहीं मिले। इस पर आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है और कार्रवाई की मांग की। विधानसभा में उठा मामला
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मामले को उठाते हुए कहा-दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने बताया कि लालसोट में एक महिला के भ्रूण को कुत्ता चबा रहा है। यह सरकार और प्रशासन की लापरवाही जीता जागता सबूत है जो कि मानवता को शर्मसार करने वाला है। इसको लेकर विधानसभा में संसदीय मंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *