होंठों पे लाली है, आंख भी काली है…जूनियर ने नृत्य और गीत से किया सीनियर को विदा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम वर्ष के यूजी-पीजी विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जिंदर सिंह मुंडा उपस्थित हुए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण पल जो आपने संस्थान को दिया है, उस सकारात्मक अनुभव और ज्ञान को भविष्य में जरूर प्रयोग में लाएंगे। आगे कहा कि साहित्य हमें मनुष्य होने का सबब देती है। मेहनत और ईमानदारी पूर्वक परिश्रम सफलता के द्वार खोलेगी। डॉ. मृत्यंजय कोईरी ने कहा कि नदी की धारा की तरह बहते चलो और अपनी मंजिल पर नजर रखो। मनीष मिश्रा ने खुद के मूल्यांकन करने की बात कही। डॉ. विजय कुमार ने कहा कि जो शिक्षक का सम्मान करते हैं और उनके आदर्श पर चलते हैं वे जीवन में जरूर सफल होते हैं। मुस्कान ग्रुप ने रीमिक्स गाने पर नृत्य किया… विदाई समारोह में स्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्नातक सेमेस्टर 2 की अनु ने होंठों पे लाली है, आंख भी काली है… गाने पर डांस किया। मुस्कान ग्रुप ने रीमिक्स गाने पर जमकर नृत्य किया। यूजी-पीजी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि और कैथरीन ने किया, धन्यवाद ज्ञापन सुखराम ने किया। सागर, चांदनी, विधान, अभय, अभिनव, विनय की भूमिका रही। हिंदी फिल्मों के रीमिक्स गाने पर स्टूडेंट्स ने जमकर डांस किए और कई गाने भी गाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *