होंडा XL750 ट्रांसलप का अपडेटेड वर्जन भारत में लॉन्च:एडवेंचर बाइक की कीमत ₹10.99 लाख, BMW F-900 GS और KTM 890 एडवेंचर R से मुकाबला होगा

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने अपनी बाइक XL750 ट्रांसलप के अपडेटेड वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹10.99 लाख है। ये बाइक जुलाई 2025 से होंडा की प्रीमियम बिगविंग डीलरशिप्स पर मिलने लगेगी। ये बाइक लंबे हाईवे टूर और ऑफ-रोड एडवेंचर्स के लिए परफेक्ट है। बाइक पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश और टेक-लोडेड हो गई है। इसका डिजाइन होंडा की फ्लैगशिप बाइक अफ्रीका ट्विन से इंस्पायर्ड है। नया ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और एरोडायनैमिक वाइजर इसे कूल लुक देता है। साथ ही इसके 5-इंच TFT डिस्प्ले में सनलाइट में भी साफ दिखता है और यह होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी के साथ आता है। सस्पेंशन को भी अपग्रेड किया गया है, ताकि रफ रास्तों पर राइड और स्मूथ हो। डिजाइन और लुक XL750 ट्रांसलप का डिजाइन सिटी और ऑफ-रोड दोनों के लिए सही है। इसका टॉल स्टांस, 218क-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर स्पोक व्हील्स इसे रग्ड लुक देते हैं। एरोडायनैमिक वाइजर और ड्यूल LED हेडलैंप्स अफ्रीका ट्विन की तरह प्रीमियम फील देते हैं। बाइक रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक दो कलर ऑप्शन्स में मिलेगी। इसकी नई विंडस्क्रीन राइडर को हवा से बचाती है, जिससे लंबी राइड्स कम्फर्टेबल हो जाती हैं। राइडिंग मोड्स और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स इसमें 5 राइडिंग मोड्स हैं- स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन, ग्रैवल और यूजर। यानी, आप अपनी जरूरत के हिसाब से इंजन पावर, ब्रेकिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल सेट कर सकते हैं। होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) और ड्यूल-चैनल ABS सेफ्टी बढ़ाते हैं। रोडसिंक एप से फोन कनेक्ट करके नेविगेशन, कॉल्स, मेसेज और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए फोर-वे टॉगल स्विच दिया गया है। साथ ही इसमें इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटो टर्न सिग्नल कैंसिलेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं। परफॉर्मेंस और माइलेज 755cc का इंजन पावर और टॉर्क का बैलेंस देता है, जो हाईवे पर स्पीड और ऑफ-रोड में कंट्रोल के लिए बेस्ट है। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 23 kmpl के आसपास है, जो इस साइज की ADV बाइक के लिए ठीक है। लंबी राइड्स के लिए इसका फ्यूल टैंक भी बड़ा है, तो बार-बार पेट्रोल भरने की टेंशन नहीं रहेगी। इंजन बाइक में 755cc पैरलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 90.5 bhp की पावर (9,500 rpm पर) और 75 Nm का टॉर्क (7,250 rpm पर) देता है। ये इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें थ्रॉटल-बाय-वायर (TBW) टेक्नोलॉजी है। यानी पावर डिलीवरी स्मूथ और कंट्रोल्ड है। फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम को भी ट्यून किया गया है, ताकि लो और मिड-रेंज में बेहतर रिस्पॉन्स मिले। सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम बाइक में शोवा 43mm USD फ्रंट फोर्क्स और प्रो-लिंक रियर मोनोशॉक हैं, जिन्हें रफ रास्तों के लिए ट्यून किया गया है। 2025 मॉडल में सस्पेंशन की डैंपिंग को बेहतर किया गया है, ताकि बंपी रास्तों पर भी कंट्रोल बना रहे। ब्रेकिंग के लिए ड्यूल 310mm फ्रंट डिस्क और 256mm रियर डिस्क है, जो ड्यूल-चैनल ABS के साथ आता है। यानी सिटी हो या ऑफ-रोड, इसका ब्रेकिंग पावर शानदार है। कॉम्पिटिटर्स भारत में ये बाइक सुजुकि V-स्टॉर्म 800DE, BMW F-900 GS, ट्रायम्फ 900, और KTM 890 एडवेंचर R को टक्कर देगी। XL750 का बैलेंस्ड डिजाइन, स्मूथ इंजन, और अफोर्डेबल प्राइस इसे कॉम्पिटिशन में थोड़ा आगे रखता है। अगर मिडलवेट ADV चाहिए, तो ये एक सॉलिड ऑप्शन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *