लुधियाना|होजरी कारोबारी को रुपयों के लेन-देन को लेकर जान से मारने की धमकी मिली है। शिकायत के बाद थाना डिवीजन-5 की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी “वीपी इंटरप्राइजेज’ नाम की फर्म है और आरोपियों से उनका व्यापारिक लेन-देन चल रहा था। लेकिन आरोपी बीते कई महीनों से पैसे लौटाने में टालमटोल कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि हाल ही में उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसमें साफ तौर पर कहा गया कि अगर उन्होंने आरोपियों से पैसे मांगे या उनके घर गए, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में आकाश नारंग, रवि नारंग, पीयूष नारंग और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।


