छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार को एक युवती होटल की तीसरी मंजिल से कूद गई। सिर फटने से युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। सुसाइड की कोशिश करने वाली युवती का नाम दीपा बाघ (18) है। वह राउत पारा में रहती है और मानसिक रूप से कमजोर है। पिता धनीराम बाघ होटल ऑफ पैराडाइज में स्वीपर का काम करते हैं। युवती पिता के साथ काम करने आई थी। पहले देखिए ये तस्वीरें- 1 घंटे तक पुलिस और परिजन समझाते रहे बुधवार को पिता के साथ युवती होटल पहुंची थी। इस दौरान दोपहर 3:30 बजे वह अचानक छत पर पहुंच गई और छलांग लगाने के लिए किनारे तक आ पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजन उसे करीब एक घंटे तक समझाते रहे, लेकिन युवती को रोक नहीं सके। शाम 4:30 बजे युवती ने छलांग लगा दी। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल हालत में युवती को फौरन सीएचसी केंद्र कसडोल ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट फिलहाल, परिजनों ने उसे रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी योगिता खपरडे ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर वह अपने पिता के साथ होटल में काम करने आती थी। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत या FIR दर्ज नहीं कराई गई है। ………………………. छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को एक महिला ने तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। महिला बैंक से पैसे निकालकर सड़क किनारे खड़ी थी। यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। महिला के पति की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…


