होटल के बंद कमरे में किया सुसाइड:मोबाइल घर पर ही छोड़ा था, बिना बताए घर से निकले थे

जयपुर- जोधपुर बाइपास पर बंद पड़े एक होटल में 49 साल के व्यक्ति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। ये व्यक्ति बिना किसी को सूचना दिए, घर से निकल गए थे। दिनभर घर वाले तलाश करते रहे लेकिन नहीं मिले। एक बंद होटल के कमरे में शव पंखे से झूलता मिला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में तिलक नगर में रहने वाले महेंद्र कुमार जाट ने पुलिस को इस संबंध में रिपोर्ट दी है। महेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया- उसके पिता बीरबलराम जाट एक फरवरी को सुबह घर से निकल गए थे। वे अपना मोबाइल घर पर छोड़कर गए थे। दिनभर तलाश के बाद भी बीरबलराम के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। रविवार सुबह पुलिस ने फोन करके बताया कि केमल फॉर्म के पास एक बंद पड़े होटल में शव मिला है। इस पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उसकी शिनाख्त हो गई। सुसाइड के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। सुसाइड नोट मिला या नहीं? इस बारे में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *