होटल में ले जाकर पिलाया नशीला पदार्थ:व्यापार के नाम पर मिलने बुलाया, सोने की ज्वैलरी, रुपए लूटे

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सरदारपुरा थाने में एक व्यक्ति ने होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण करने और अंगूठियां करने सामान चुरा लेने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। थाने में शेरसिंह पुत्र सुदन सिंह राजपूत गांव हरियाणा थाना बोरुंदा ने मामला दर्ज करवाया। बताया कि सरदारपुर सर प्रताप स्कूल के सामने की होटल में 6 जनवरी को दोपहर 1बजे करीब उनके साथ यह घटना हुई। सुनील और रमेश उर्फ हीरा ने उसे व्यापार के बारे में बातचीत का कहकर होटल में ले गए। यहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अपहरण कर लिया और उसके रुपए , सोने की अंगूठी और अन्य सामान लूट लिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *