वार्ड में डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद 2 कैदियों का शुक्रवार को जेल ट्रांसफर किया गया है। वार्ड में डांस का वीडियो बनाने वाले कैदी रवि प्रसाद को पाकुड़ जेल भेज दिया गया है। वहीं जीएसटी घोटले में होटवार जेल में बंद कैदी विक्की भलोटिया को साहेबगंज भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शराब घोटाले के आरोपी विदुर गुप्ता को भी गढ़वा जेल भेजा जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से होटवार जेल प्रशासन ने तीनों कैदियों को दूसरे जिले में ट्रांसफर करने का फैसला लिया था। होटवार जेल परिसर में संचालित हो रहे कैंटीन को कोर्ट के निर्देश पर सहायक जेलर ने सील कर दिया है। अभी जेल के मेस में बना खाना ही सभी कैदियों को दिया जा रहा है। 7 अन्य कैदी भी शॉर्टलिस्ट, दूसरे जेल में भेजे जाएंगे जेल प्रशासन की मानें तो होटवार जेल में बंद 7 अन्य कैदी को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन्हें सुरक्षा के दृष्टिकोण से दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी है। शॉर्टलिस्ट कैदियों में फिरोज खान, भीखन गंझू्, निमेष पोद्दार, शिव कुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, अमित गुप्ता आैर अमन श्रीवास्तव शामिल हैं।


