होमगार्ड के स्थापना दिवस पर परेड मार्च:कलेक्टर रौशन सिंह को दी सलामी, भूकंप के दौरान फंसे रेस्क्यू का डेमोन्स्ट्रेशन दिया

होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा संगठन ने अपना स्थापना दिवस जिला होमगार्ड कार्यालय उज्जैन में हर्ष उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर सेरेमोनियल ड्रेस में सुसज्जित आर्कषक परेड के द्वारा मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि कलेक्टर रौशन सिंह को सलामी दी गई, निरीक्षण वाहन में बैठकर कलेक्टर उज्जैन ने परेड के 08 प्लाटूनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आर्म्स प्लाटून, महिला प्लाटून, यातायात प्लाटून, आपदा मित्र व सिविल डिफेन्स प्लाटून के साथ आधुनिक बचाव उपकरणों से लेस एसडीईआरएफ के 02 वाहन प्लाटून भी सम्मिलित थे। इस दौरान जवानों द्वारा भूकंप के दौरान क्षतिगृस्त बिल्डिंग में फंसे नागरिकों के रेस्क्यू का डेमोन्स्ट्रेशन दिया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा समारोह की अध्यक्षता डिवीजनल कमाण्डेंट रोहिताश पाठक के द्वारा की गई। जिला होमगार्ड कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने होमगार्ड जवानों को उ‌द्घोधित करते हुए कहा कि जिले में वर्षा काल के दौरान होमगार्ड जवानों ने शौर्य एवं कुशलता का परिचय देते हुये विपरीत परिस्थितियों में जल आपदा से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर जान-माल की सुरक्षा की है। स्थापना दिवस परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर दिलीप बामनिया व टूआईसी प्लाटून कमांडर शीला चौधरी के द्वारा किया गया, आर्म्स प्लाटून का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर पुष्पेन्द्र त्यागी, द्वितीय आर्म्स प्लाटून का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर हेमलता पाटीदार, पुरूष प्लाटून का नेतृत्व ए.एस.आई. बी.एल. सारेल, महिला प्लाटून का नेतृत्व नायक सुनीता ललावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यालय का समस्त स्टाफ, शहर एवं देहात के गार्ड एवं थानों में तैनात जवान व उनका परिवार उपस्थित रहा। होमगार्ड कार्यालय में दिन के समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *