होली पर छत्तीसगढ़ में खुलेंगी शराब दुकानें:मंत्री लखन लाल देवांगन बोले- कलेक्टर को रहेगा बंद करने का अधिकार

आबकारी और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने होली के दिन शराब दुकानें खोलने के राज्य सरकार के फैसले पर बयान दिया है। दुर्ग में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भी होली पर शराब दुकानें खुली रहेंगी, जैसे मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में व्यवस्था लागू है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय राज्य स्तर पर लिया गया है, लेकिन स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिले के कलेक्टर को विवेकाधिकार रहेगा। किसी भी जिले में कानून-व्यवस्था या स्थानीय स्थिति को देखते हुए कलेक्टर चाहें तो दुकानें बंद रखने का निर्णय ले सकते हैं। सरकार ने इसमें लचीलापन रखा है। प्लास्टिक या फाइबर बोतलों में बिक्री पर सफाई प्लास्टिक या फाइबर बोतलों में शराब बिक्री के मुद्दे पर मंत्री देवांगन ने कहा कि सरकार गुणवत्ता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह नया प्रयोग कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इससे किसी का रोजगार प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा, “कांच की बोतल हो या प्लास्टिक, उद्देश्य गुणवत्ता से समझौता किए बिना व्यवस्था को बेहतर बनाना है। नई बोतलों के निर्माण और आपूर्ति में भी लोगों की जरूरत पड़ेगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।” उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा जैसे पिछड़े क्षेत्रों में अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान किया गया है, ताकि निवेश को बढ़ावा मिले। उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में छोटे उद्योग स्थापित होने लगे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मंत्री ने कहा, “लक्ष्य यह है कि उद्योग केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचें और वहां की अर्थव्यवस्था मजबूत करें।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *