होली पर रांची-हटिया स्टेशन से विशेष ट्रेनें चलाने की मांग

रांची राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर होली के दौरान रांची-हटिया से देश के प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेन सेवा प्रारंभ करने की मांग की है। डॉ. वर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि रांची राजधानी होने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, व्यापार और पर्यटन सहित विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में लोग रांची से देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते हैं। ऐसे में रांची- हटिया रेलवे स्टेशन राज्य के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन केंद्र है। होली जैसे बड़े पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होती है। वर्तमान में उपलब्ध ट्रेन सेवाएं इस अतिरिक्त दबाव को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि होली पर रांची-हटिया से जम्मू, एर्नाकुलम, अहमदाबाद, इंदौर, प्रयागराज, सिकंदराबाद, नई दिल्ली, गोरखपुर, बीकानेर, लखनऊ एवं जयपुर जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं अथवा अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएं। इन सेवाओं के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *