होली पर हुड़दंग किया तो होगी कार्रवाई

भास्कर न्यूज | बिर्रा होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार अविनाश चौहान, पुलिस निरीक्षक जयकुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक तीजराम जागड़े, सरपंच पीलीबाई एकादशियां साहू, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। तहसीलदार अविनाश चौहान ने सभी से होली शांतिपूर्वक मनाने की अपील करते हुए कहा कि हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर जेल भी भेजा जाएगा। पुलिस निरीक्षक जयकुमार साहू ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी पर जबरन रंग-गुलाल न डाले और सड़क पर अनावश्यक रूप से मोटरसाइकिल न चलाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानदारों को दुकानें निर्धारित सीमा में लगाने के निर्देश दिए और उल्लंघन पर कार्रवाई की बात कही। बैठक में सरपंच संतोषी छोटू पटेल, मेलाराम चौहान, विनय कुमार कश्यप, भुवन साहू, सद्दाम हुसैन, पटवारी थालेश्वर देवांगन, चिन्नीलाल, विमला चौहान, मनहरण सोनवानी, गोपाल देवांगन, इतवारी साहू, मुनीराम, वीरेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, रामशरण कैवर्त, रिकू साहू, रितेश तिवारी, अमृत खुंटे, धनसाय कश्यप, प्रकाश चौहान, जितेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *