होली पर 3 मार्च को शेयर बाजार बंद रहेगा:NSE-BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी, MCX शाम के सेशन में खुला रहेगा

देशभर में होली की तारीख को लेकर जारी कन्फ्यूजन के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अपनी छुट्टियों का कैलेंडर साफ कर दिया है। शेयर बाजार मंगलवार (3 मार्च 2026) को होली के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट (MCX) के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। 3 मार्च को सुबह का सेशन बंद, शाम को कमोडिटी मार्केट खुलेगा मंगलवार को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहने के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी सुबह के सेशन में बंद रहेगा। हालांकि, निवेशकों के लिए शाम का सेशन खुला रहेगा। MCX पर ट्रेडिंग शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक फिर से शुरू होगी। वहीं नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन बंद रहेगा। यह एग्री कमोडिटीज का प्लेटफॉर्म है। मार्च में दो और छुट्टियां: रामनवमी और महावीर जयंती पर बाजार बंद रहेगा मार्च का महीना शेयर बाजार के निवेशकों के लिए छुट्टियों वाला रहने वाला है। होली के अलावा इस महीने में दो और बड़े अवकाश होंगे। 26 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर भी NSE और BSE में ट्रेडिंग एक्टिविटी बंद रहेंगी। शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर मार्च में वर्किंग डेज कम रहने वाले हैं। कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टिकी नजरें दुनियाभर के निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को लेकर है। यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां से ग्लोबल ऑयल सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। अगर इस संघर्ष के कारण यह मार्ग ब्लॉक होता है या सप्लाई में बाधा आती है, तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर पड़ेगा। रेगुलर मार्केट टाइमिंग: सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 तक होती है ट्रेडिंग सामान्य दिनों में भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहते हैं। ट्रेडिंग की शुरुआत सुबह 9:00 बजे 15 मिनट के प्री-ओपन सेशन से होती है, जिसके बाद 9:15 बजे मुख्य बाजार खुलता है। फिर ट्रेडिंग दोपहर 3:30 बजे समाप्त होती है। शनिवार और रविवार को मार्केट में नियमित अवकाश रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *