होशियारपुर में नशीली गोलियों के साथ युवक पकड़ा:गश्त कर रही पुलिस देख भागने लगा आरोपी, तलाशी में मिले नशे के टेबलेट

होशियारपुर पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गढ़दीवाला पुलिस स्टेशन की टीम ने गश्त के दौरान उसे पकड़ा। आरोपी के पास से 72 नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक और एसपी परमिंदर सिंह हीर के निर्देशों पर, सब-इंस्पेक्टर परविंदर सिंह धूत के नेतृत्व में एक पुलिस दल गढ़दीवाला से गेंदपुर, मचिया सरहाला चौक रामदासपुर की ओर गश्त कर रहा था। चौक गांव के पास कच्ची सड़क पर टीम ने झाड़ियों में खड़े एक संदिग्ध युवक को देखा। पुलिस वाहन को देखते ही युवक घबरा गया और उसने अपने हाथ में पकड़ा काला लिफाफा जमीन पर फेंक कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर जमीन पर पड़े लिफाफे से 72 बिना निशान वाली सफेद गोलियां मिलीं। युवक की पहचान प्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो तलवंडी जट्टन, गढ़दीवाला, जिला होशियारपुर का निवासी है। पुलिस ने प्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *