1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया:बीजापुर में एनकाउंटर; तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया है। वो तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। सुधाकर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित है। बताया जा रहा है कि, नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल निकले थे। सुरक्षाबलों की संयुक्ट टीम में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवान शामिल हैं। नक्सलियों के प्रेस इंचार्ज की भी मौजूदगी की खबर टीम जब सर्चिंग में निकली तो इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी में प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश समेत बड़े स्तर के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर है। लगातार बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे बसवा राजू के अलावा ये बड़ी नक्सली अब तक मारे गए शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *