1 करोड़ का घोटाला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:सरसों तुलाई में किया था घोटाला, ऑडिट के बाद हुआ घोटाले का खुलासा

भरतपुर की रुदावल थाना पुलिस ने सरसों की तुलाई में गड़बड़ी कर 1 करोड़ 7 लाख रुपये की हेराफेरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांटे में चिप लगाकर रिमोट के जरिए वजन के दौरान हेराफेरी करते थे। ऑडिट के दौरान इस घोटाले का खुलासा हुआ। सरसों की तुलाई में घपला कर 1 करोड़ 7 लाख का किया गबन रुदावल थाना अधिकारी बालकृष्ण ने बताया की श्री हरि फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बैरी हलैना के फाइनेंस मैनेजर विवेक कुमार ने पुलिस थाना हलैना में मामला दर्ज कराया था कि हरि फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में सरसों तेल और खल का उत्पादन होता है। फैक्ट्री द्वारा किसानों से सरसों की खरीद कर उससे सरसों का तेल निकाला जाता है। इस प्रक्रिया का काम अनूप को सौंपा गया था। अप्रैल 2025 की फसल के दौरान मुबीन खान निवासी रतवाका जिला अलवर, हज्जु खान निवासी चंडूकी जिले अलवर और गोपाल सहित लोगों ने प्लान बनाकर करीब 92 गाड़ियों के माध्यम से 10216.25 मीट्रिक टन सरसो की खरीद दिखाई गई थी। तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार जबकि तौल में फर्जी चीजें पाई गई। ऑडिट रिपोर्ट में 300 टन सरसों की हेराफेरी पाई। इसके लिए फर्जी रसीद तैयार की गई थी। इस दौरान पता लगा की इन लोगों ने 1 करोड़ 7 लाख का गबन किया है। इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस के अधिकारियों ने एक विशेष टीम का गठन किया। आज पुलिस ने परसराम निवासी इरनिया थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर, साकिर निवासी रतवाका थाना मालाखेड़ा जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिससे गबन की राशि की बरामदगी हो सके। ऐसे करते थे हेराफेरी रुदावल थाना अधिकारी बाल कृष्ण फौजदार ने बताया की आरोपी एक गिरोह के रूप में काम कर धोखाधडी को अंजाम देते थे। ये फैक्ट्री के बाहर रात के समय सरसों से भरे वाहनों को खड़ा करवा देते थे। रात के समय तुलाई का काम नहीं होता है। रात्रि का मौका पाकर ये लोग अपने मास्टर माइन्ड व्यक्ति से इलेक्ट्रॉनिक कांटे में एक चोरी छिपे चिप लगवा देते है। जिससे लोडिंग वाहन जब इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन के लिए जाता तो, रिमोट की मदद से तुलाई के दौरान कांटा पर्ची में करीब 3-4 टन बढ़ा देते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *