1 किलो अफीम के साथ बाइक सवार युवक काबू

अमृतसर| छेहर्टा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 1 किलो 30 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ राजा निवासी गांव कोटला दल सिंह, राम तीर्थ रोड के रूप में हुई है। एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। बाबा दर्शन सिंह से इंडियन गेट की ओर जाते समय सामने से आ रहा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा। इसी दौरान उसने हाथ में पकड़ा काले रंग का पॉलिथीन फेंकने की कोशिश की, जिससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने युवक को तुरंत काबू कर पॉलिथीन की जांच की। ड्रग डिटेक्टिव किट से जांच करने पर उसमें अफीम पाई गई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तौल करने पर अफीम का वजन 1 किलो 30 ग्राम निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *