1 घंटे में पैसा डबल…ऐसा मैसेज भेजकर 11 लाख ठगे:टेलीग्राम में इन्वेस्टमेंट के नाम पर बनाया शिकार; अलग-अलग खातों में जमा कराए रुपए

सरगुजा जिले में एक युवक से 11 लाख की ठगी हुई है। ग्राम केवरी के रहने वाले ब्रम्हा दास (32) के टेलीग्राम में इन्वेस्टमेंट का मैसेज आया, जिसमें 1 घंटे में रकम दोगुना होने की बात लिखी गई थी। इसी झांसे में आकर उसने पैसे दे डाले। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। युवक ने तीन बार पैसे जमा किए तो उसे एक घंटे में ही दोगुनी राशि मिल गई। लालच में आकर युवक ने 11 लाख से अधिक राशि जमा कर दी तो उसे रिटर्न आना बंद हो गया। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले में जांच कर रही है। 1 घंटे में पैसा दोगुना होकर मिला मामला 26 दिसंबर 2024 का है। ब्रम्हा दास को मिले मैसेज में बताया गया कि वे गोल्ड कॉइंस नाम की कंपनी में ऑनलाइन गोल्ड खरीदने-बेचने का काम करते हैं। शुरू में 8 हजार रुपए का निवेश करना होगा। उनके कहने पर युवक ने फोन-पे कर दिया। उसे एक घंटे में ही 16 हजार रुपए वापस मिल गए। पहले डबल मिले पैसे तो जमा कराई राशि ब्रम्हा दास ने ठीक अगले दिन उनके बताए एक निजी खाते में 10 हजार रुपए जमा किया। उसे एक घंटे में ही 20 हजार रुपए वापस मिल गया। 27 दिसंबर को ही उसने यश बैंक के खाता धारक के अकाउंट में 21 हजार 321 रुपए जमा किया तो उसे एक घंटे में 40 हजार रुपए वापस मिले। इससे ब्रम्हा दास लालच में आ गया तो उसने 29 दिसंबर को एक खाते में 50 हजार, फिर 10 जनवरी 2025 को एक निजी खाते में 99 हजार रुपए, 11 जनवरी को निजी खाते में 45 हजार रुपए, 31 जनवरी को 50 हजार रुपए जमा किया। ठगों के और राशि मांगे जाने पर युवक ने 31 जनवरी को 3 लाख 90 हजार रुपए RTGS कर निजी खाते में भेजा। 10 फरवरी को उसने फिर से 40 हजार रुपए, 11 फरवरी को 70 हजार और 98 हजार रुपए निजी खातों में भेजा। 12 मार्च को ठगे के दिए गए अकाउंट नंबर पर ब्रम्हा दास ने फिर से 50 हजार रुपए जमा किए। ठगों ने यह राशि अलग-अलग निजी खातों में जमा कराई। पैसे वापस नहीं मिले तो थाने पहुंचा ब्रम्हा सिंह ने 18 मार्च 2025 तक कुल 11 लाख 17 हजार रुपए से अधिक की राशि ठगों के बताए निजी खातों में जमा कराया, लेकिन उसे राशि वापस नहीं मिली तो उसे ठगी का एहसास हुआ। ब्रम्हा सिंह ने इसकी शिकायत लखनपुर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में धारा 318 (4) एवं आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *