नए साल के पहले दिन यानी, 1 जनवरी से भोपाल, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) से आने-जाने वाली 26 ट्रेनों की टाइमिंग बदलेगी। रेलवे ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। भोपाल-इंदौर इंटरसिटी अब 10 मिनट लेट रवाना होगी। जयपुर, जोधपुर, रीवा, अगरतला, ग्वालियर, बिलासपुर, बीना, कोटा, मैसूर, दरभंगा, दिल्ली, कन्याकुमारी, पटना, प्रयागराज समेत कई जगहों पर जाने वाली ट्रेनों की टाइमिंग भी बदली गई है। रेलवे ने नई समय सारणी भी जारी कर दी है। हालांकि, भोपाल के तीनों स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों में 5 से 15 मिनट का बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया, 1 जनवरी से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन एवं मंडल में अधिकांश गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय की बचत होगी। कई ट्रेनें स्पीडिंग अप भी की
प्रबंधक कटारिया ने बताया, टाइमिंग के बदलाव के अलावा पश्चिम मध्य रेलवे एवं भोपाल मंडल पर अधिकांश ट्रेनों स्पीडिंग अप भी किया गया है। इस संबंध में संबंधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। यात्रियों को भी सुझाव है कि असुविधा से बचने के लिए 1 जनवरी से प्रभावी समय-सारणी की जानकारी स्टेशन, अधिकृत बेवसाइट अथवा रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें। अब ये रहेगी ट्रेनों की टाइमिंग इस समय पहुंचेंगी ट्रेन मध्यवर्ती स्टेशन पर ट्रेनों का परिवर्तित समय इंटरचेंज संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ट्रेनों का शेड्यूल भोपाल में ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट अब 10 घंटे पहले
1 जनवरी से ही रेलवे रिजर्वेशन चार्ट सफर से 10 घंटे पहले जारी करेगा। जैसे-जिन ट्रेनों की टाइमिंग सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक है, उनका चार्ट पिछले दिन की रात 8 बजे तक तैयार हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को एक दिन पहले ही अपनी आरक्षण की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी। भोपाल मंडल में भी 10 घंटे पूर्व आरक्षण चार्ट की नई आरक्षण व्यवस्था 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कटारिया ने बताया कि जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय दोपहर 2:01 से रात 11:59 बजे के बीच और रात 12 से सुबह 5 बजे तक होता है, उनकी पहली आरक्षण चार्ट अब न्यूनतम 10 घंटे पूर्व तैयार की जाएगी। इससे प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों को समय पर निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी। ट्रेनों का प्रथम आरक्षण चार्ट अब उनके प्रस्थान समय से 10 घंटे पूर्व तैयार होने के अनुसार इमरजेंसी कोटे के आवेदन एक दिन पूर्व स्वीकार किए जाएंगे। स्टेशन आने-जाने में भी राहत मिलेगी
नई व्यवस्था से यात्रियों को अनावश्यक रूप से स्टेशन आने-जाने से राहत मिलेगी। वहीं, लंबी दूरी की यात्राओं में अनिश्चितता और मानसिक तनाव में कमी आएगी।


