1 माह पहले MBA छात्रा का तोड़ा था मोबाइल:मृतका की छोटी बहन ने लगाए आरोप- बहन का डिजिटल वॉलेट खुद चलाता था पीयूष

इंदौर में MBA की छात्रा की नृंशस हत्या करने वाले आरोपी पीयूष धामनोतिया को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। छात्रा की छोटी बहन ने इस बात का खुलासा किया है कि आरोपी पीयूष छात्रा का ई-वॉलेट खुद चलाता था। वह कई बार उससे रुपए ले चुका था। इसके चलते उसे पासवर्ड चेंज करना पड़ा था। छात्रा की बहन ने यह भी बताया वह 1 माह पहले उसका मोबाइल भी तोड़ चुका था। जिसमें सुधारने की बात करके बहन को खुद साथ ले गया। बाद में उसके रुपए बहन ने दिए थे। पासवर्ड चेंज करने के बाद पीयूष ने उससे 18 सौ रुपए भी लिए थे। जिसमें छोटी बहन ने उसे यह रुपए दिए थे।
द्वारकापुरी पुलिस पीयूष धामनोतिया से पूछताछ कर रही है। इसी बीच मृतक की छोटी बहन ने आरोप लगाए हैं कि जिस एप को लेकर पीयूष ने बहन से झगड़ा किया था। वह मोबाइल में उसने अपलोड किया था। इस एप को वह खुद चलाती थी। यह बात पीयूष को वह बता भी चुकी थी। लेकिन पीयूष इस बात को नही माना था। वह फिर भी बहन पर शंका करता रहता था। इस एप पर छात्रा की छोटी बहन अपनी सहेलियो से बात करती थी।
पीयूष ने पुलिस अफसरों के सामने जिन लड़कों के नाम लिए हैं। वह दोनों सामान्य दोस्त थे। बहन से उनका कोई लेना नहीं था, लेकिन पीयूष इस कारण से बहन से झगड़ा करता था। उसने दीदी को समझाया भी था कि वह पीयूष का साथ छोड़ दे। वह ठीक लड़का नहीं है। मोबाइल इसी बात से गुस्सा होकर पीयूष ने फोड़ा था। इसलिए बहन ने उससे बात बंद की थी। बाद में वह उसे समझाने लगा।
उसे इसी बात का गुस्सा था कि बहन उससे बात नही कर रही। वह कहता था कि उसे ऐसे नहीं भूलने देगा। खजराना में किया था झगड़ा
पीयूष ने MBA की छात्रा को 26 जनवरी को मिलने बुलाया था। उसकी छोटी बहन को भी तब वह अपने साथ लेकर गई थी। खजराना से वापस आते समय वह ई रिक्शा में विवाद करने लगा। चलती ई रिक्शा से कूद गया। बाद में MBA की छात्रा भी ई रिक्शा से रास्ते में उतर गई। पीयूष को समझाया।
गोपूर चौराहे पर फेंकी थी चाबी
टीआई मनीष मिश्र मंगलवार को अपनी टीम के साथ आरोपी पीयूष धामनोतिया को उसके कमरे पर लेकर पहुंचे थे। यहां पर उससे उसका पेंट,चाकू और अन्य सामान की जब्ती की गई। आरोपी ने कमरे में बताया कि उसने किस तरह से उसकी हत्या की थी। इसके पहले कहां खाना बनाया। किस तरह से छात्रा के हाथ-पैर बांधे थे। आरोपी को नहीं कोई पछतावा
द्वारकापुरी थाने पर मंगलवार को जब आरोपी को उसके कमरे पर ले जाया जा रहा था। तब उससे कुछ मीडियाकर्मियों ने बात की। उससे पूछा कि छात्रा उसकी प्रेमिका थी उसे क्यों मारा। वह हंसते हुए कहने लगा कि क्या करोगे जानकर। इसके बाद काफी देर तक चुप खड़े रहा। इसके बाद पुलिस की जीप में बैठ गया। आरोपी पुलिस वेन में बैठकर कहने लगा कि इसका भी समय आएगा। जब सबको सब बता दूंगा। इसके बाद पुलिस उसे थाने से लेकर चली गई। ये खबर भी पढ़ें… क्लासमेट के कमरे में निर्वस्त्र मिला MBA छात्रा का शव इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा तीन दिन से लापता थी। 10 फरवरी की रात कॉलेज के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर छात्रा के मोबाइल फोन से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें युवक का चेहरा इमोजी से छिपा था, जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा है।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *