1 मिनट की देरी: परीक्षा से वंचित हो गए 563 अभ्यर्थी

भास्कर न्यूज| महासमुंद छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता सीजी टीईटी परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। व्यापम के कड़े दिशा निर्देशों के चलते इस हमेशा की तरह इस बार भी सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए। दरअसल, शिक्षक पात्रता परीक्षा के तहत पहली परीक्षा पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12: 15 बजे तक आयोजित हुई। इसमें कुल 2259 परीक्षार्थी शामिल हुए और 265 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में दोपहर 3 बजे से शाम 5:45 बजे तक 4428 परीक्षार्थी में से 4130 परीक्षार्थी ही शामिल हुए और 298 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए महासमुंद जिले में आशीबाई गोलछा, वल्लभाचार्य महाविद्यालय, आदर्श आत्मानंद समेत 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शासकीय डी एम एस स्कूल केंद्र के सामने 9.01 बजे ही गेट बंद कर दिया गया, 10 से अधिक परीक्षार्थी 1 से 2 मिनट लेट से पहुंचे पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षार्थी दिलाने की उम्मीद में अभ्यर्थी 20 मिनट तक बाहर इंतजार कर विनती करते रहे, लेकिन अफसरों ने एक नहीं सुनी। इसके चलते अधिकतर परीक्षार्थियों परीक्षा नहीं दिला पाए। नोडल अधिकारी सचिन भूतड़ा ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए। इसमें कुल 6952 परीक्षार्थियों को दो पालियों में शामिल होना था। इसमें से कुल 6389 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। कुल 563 अनुपस्थित थे। परीक्षा में नकल न हो इसको लेकर तगड़ी व्यवस्था की गई थी। आधे घंटे पहले ही परीक्षा केन्द्र का प्रवेश बंद कर दिया गया। इसके चलते कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित रह गए। केन्द्रों में अफसरों की लापरवाही भी देखने को मिली। 1 मिनट लेट होने पर भी केन्द्रों में किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। शर्ट की बांह कैंची से काटी, तब मिला प्रवेश स्वामी आत्मनन्द आदर्श हिंदी विद्यालय में झलप से मनीष साहू परीक्षा दिलाने पहुंचे थे। हाफ की जगह पूरी आस्तीन की शर्ट पहने थे इसके कारण प्रवेश नहीं दे रहे थे। शर्ट की बांह काटने पर ही प्रवेश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *