भास्कर न्यूज | लुधियाना नूंरवाला रोड स्थित विवेक धाम जोकि लगभग 23 साल पुराना है और यह 1 हजार गज में बना हुआ है। यहां पर देश भर से संत आकर ठहरते और भक्तों को ज्ञान भी देते हैं। विवेक धाम के संस्थापक विवेक भारती और संचालक स्मृति भारती है। जोकि धाम में आने वाले भक्तों व बच्चों को सनातन धर्म से जुड़ने और आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करते हैं। इसके अलावा इस विवेक धाम मंदिर में साल भर में आने वाले सभी बड़े त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। विवेक धाम चेरिटेबल सोसायटी द्वारा धाम का संचालन किया जा रहा है। प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि 23 साल पहले नूरवाला रोड पर विवेक धाम मंदिर का निर्माण किया गया था। इसका मकसद लोगों को सनातन धर्म की जानकारी देना और ज्ञान देना था।


