1.05 लाख हड़पने और झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने का आरोप, चुटिया थाना में केस

धनबाद के घनश्याम चौधरी से ठगी कर 1.05 लाख रुपए हड़पने और फिर झूठे केस में फंसाकर उन्हें जेल भिजवाने के मामले में उनकी पत्नी अन्नू चौधरी ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अन्नू चौधरी के अनुसार, उनके पति धनबाद की एक फार्मा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं। आरोप है कि 12 मार्च को राकेश कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी ने चुटिया थाना में घनश्याम चौधरी और अन्य लोगों पर अगवा कर जख्मी करने और पैसा वसूलने का झूठा आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसी दिन घनश्याम चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *