1-2 अप्रैल को बालोद दौरे पर रहेंगे राज्यपाल रमेन डेका:केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लेंगे जायजा, दूसरे दिन जाएंगे मोहला

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 1 और 2 अप्रैल को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और जिले में संचालित कई केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल 1 अप्रैल यानी सोमवार को दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाउस दुर्ग से सड़क मार्ग से बालोद के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल दोपहर 3.30 बजे कलेक्टोरेट बालोद पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद वे संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। बालोद के सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम शाम 5 बजे राज्यपाल जिला मुख्यालय के आस-पास के स्थानों का भ्रमण कर केंद्र सरकार की योजनाओं के अमल की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे शाम 6 बजे सर्किट हाउस बालोद में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को कार से जाएंगे मोहला अगले दिन 2 अप्रैल यानी बुधवार को सुबह 10.30 बजे राज्यपाल सर्किट हाउस बालोद से सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय मोहला के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस दौरे से जिले में संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति पर प्रशासनिक समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर इंद्रजीत ने ली अधिकारियों की बैठक राज्यपाल के बालोद प्रवास को कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों के साथ हुए बैठक में कलेक्टर ने आगमन, प्रस्थान और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *