1.20 किलो हेरोइन समेत 1 को पकड़ा

लुधियाना| एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने 6 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ा है। एएनटीएफ लुधियाना रेंज के डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए आरोपी को अरोड़ा पैलेस के पास से स्कूटर पर आते हुए पकड़ा है। व्यक्ति के पास एक बैग था। उस बैग की तलाशी लेने पर 1.20 किलो हेरोइन मिली। फिर आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​टीटू वासी जनता कॉलोनी बताया। इसके साथ ही उसने काबुल किया कि यह हेरोइन उसके भाई संदीप सिंह उर्फ ​​दीपू की है, जो पहले से ही नशा तस्करी के मामले में लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद है। आरोपी गुरप्रीत ने बताया कि उसके भाई की हेरोइन बची हुई थी। वह धीरे- धीरे से बची हुई हेरोइन को ही बेच रहा था। डीएसपी ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब छह करोड़ रुपये आंकी गई है। ये भी बता दें कि संदीप सिंह को दो साल पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी ) ने छापामारी करके 20.326 किलो हेरोइन,17 ग्राम अफीम, 2 कारतूस, 5.50 लाख, 300 हजार बरामद हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *