1.20 लाख के जेवर की चोरी, युवक को हिरासत में लिया

भास्कर न्यूज | बालोद दल्लीराजहरा के वार्ड 12 में दिनेश कुमार अमरिया के घर में आग लगाकर 1.20 लाख के सोने एवं चांदी के जेवरात की चोरी मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। सोमवार शाम 7 बजे तक युवक से पूछताछ चलती रही। पुलिस का कहना है कि प्रार्थी के संदेह के आधार पर युवक को हिरासत मंे लेकर पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (बी), 324 (5) के तहत अपराध दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार अमरिया ने जानकारी दी है कि 8 जनवरी को खाना खाने के बाद कमरे में सो गया था। बेटा टोमन घर के बाहर अकेला बैठा था। रात 12 बजे शौच करने उठा तब देखा तो टोमन अपने कमरे में सो रहा था। स्कूटी के पास एक युवक छिपा था। जिसे यहां क्या कर रहे हो कहकर भगाकर सो गया। रात 3 बजे के आसपास युसुफ अली, अर्जुन विश्वकर्मा और विरेन्द्र साहू ने उठाकर बताया कि आपके घर में आग लग गई है। खिड़की तरफ से कमरे से बाहर निकला। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। बेडरूम में आग लगने से लोहे की आलमारी, सोफा, कुर्सी, कूलर, दीवान, ड्रेसिंग जल गया। आलमारी को ताला टूटा हुआ था। जिसमें रखे सोने का 3 जोड़ी टाप्स, सोने का 3 नेकलेस, एक मंगलसूत्र, कान के सोने की संकरी, सोने का चैन, अंगूठी, चांदी की बिंदीया, कमरबंद, पायल, चूडी, बाली, गुल्लक में रखे पैसा गायब था। शादी के कपड़े, अन्य सामान, दोनों बेटी की मार्कशीट जल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *