1.5 डिग्री बढ़ा पारा, दिन भर धूप

अमृतसर | रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस ने दिनभर लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद है। बादल और धूप का मिश्रित असर रहेगा। 16 से 19 सितंबर के बीच आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की संभावना है, जिससे दिन और रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। फोटो – सुनील कुमार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *