10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना सम्राट अशोक मौर्य सहायता समिति की तरफ से डेयरी रोड स्थित मौर्य धर्मशाला में 19वां राष्ट्रीय मौर्य दिवस से संपन्न हुआ। शिक्षित नारी-बच्चे संस्कारी विषय पर केंद्रित इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और पूर्व मेयर बलकार सिंह संधू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समिति का नववर्ष कैलेंडर भी जारी किया गया। समिति ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता निभाते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थापक त्रिभुवन मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक की धम्म नीति सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है। वहीं चेयरमैन जियालाल मौर्य ने निर्माणाधीन मौर्य धर्मशाला के कार्य को पूरा करने के लिए समाज से एकजुट होकर सहयोग की अपील की। समारोह में श्रवण कुमार मौर्य, राम चंद्र मौर्य, राम सुधार मौर्य, जवाहर लाल मौर्य, राम पथारथ, श्यामलाल, घनश्याम, बृजेश, राजेश, कन्हैया लाल, राम कृपाल और नाथू राम मौर्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *