10वीं की परीक्षा शुरू, इंग्लिश पेपर-1 को स्टूडेंट्स ने सामान्य स्तर का बताया

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 10वीं बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। इसमें पहले दिन इंग्लिश पेपर वन की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जो दो घंटे तक चली। परीक्षा देकर निकले स्टूडेंट्स काफी खुश नजर आए। स्टूडेंट्स ने बताया कि इंग्लिश पेपर-1 में सामान्य स्तर के सवाल पूछे गए थे। सवाल हल करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा से परीक्षा देकर निकले सोहम ने बताया कि इंग्लिश पेपर-1 के सवाल आसान थे। बोर्ड के पैटर्न अनुसार सवाल पूछे गए थे। सवाल हल करने किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। वहीं मेघ बनर्जी ने कहा कि परीक्षा के सवाल सामान्य स्तर के थे। कंप्रीहेंशन के सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगा। बोर्ड परीक्षा के लिए रांची के कई स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा होम सेंटर पर हो रही है। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरु हुई। जो दो घंटे तक चली। परीक्षा से पहले सवाल पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। ज्यादातर स्कूलों में परीक्षा देने वालों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही। बताते चलें कि रांची जोन से लगभग पांच हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पैटर्न के अनुसार पूछे गए सवाल : संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा की शिक्षिका केशिका क्षेत्री ने बताया कि परीक्षा देकर निकले स्टूडेंट्स खुश नजर आए। सवाल अच्छे पूछे गए थे। बोर्ड के पैटर्न व सैंपल पेपर के अनुसार सवाल थे। ऐसे में छात्रों को दिक्कत नहीं हुई। 10वीं में इंग्लिश पेपर टू की परीक्षा 21 को होगी। वहीं 12वी में बायोटेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा 21 फरवरी को होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *